नाभा में प्रभु जन्म की कथा सुनाई
नाभा| हीरामहल स्थित शिव मंदिर में 5वीं श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में आचार्य सुभाष महाराज सहारनपुर वालों ने राम कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि प्रभु राम श्रीकृष्ण का जन्म समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए हुआ था। मंच संचालन दविन्द्र भारद्वाज ने किया। कथा 23 तारीख तक होगी। यहां अमन गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, महेशानंद शर्मा, नरिंद्र जोशी, संजय ढींगरा मौजूद रहे।