पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब ठेकेदार के कारिंदे को पीटा, मामला दर्ज

शराब ठेकेदार के कारिंदे को पीटा, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथानाने एक्साइज महकमे के दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ शराब ठेकेदार के मुलाजिम से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के जिला काहनपुर के निवासी राजिंदर कुमार पुत्र जमांदर ने नाभा सदर पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह भोड़े सैफल स्थित शराब के ठेके पर ड्यूटी दे रहा था कि सुबह करीब 8 बजे दो लोग कार से आए। उन्होंने अपने आप को एक्साइज महकमे का इंस्पेक्टर बताया और खाली पेपरों पर साइन करने के लिए कहने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने साइन करने से मना किया तो उसे कार में डाल कर बीड की ओर ले गए। आरोपियों ने मारपीट की और दो घंटे तक कार में बंदी बनाकर रखा। जब ठेकेदार मालिक के भतीजे और उसके साथी मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी गाड़ी से बाहर फेंक कर भाग गए। मालिक के भतीजे ने सिविल अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना नाभा के एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि मामले की पड़ताल जारी है।

जख्म दिखाता शराब ठेकेदार का वर्कर।