नीले कार्डों की कटौती का विरोध
मलेरकोटलारोडपर बुधवार को सरैण दास कॉलोनी बाजीगर बस्ती के लोगों ने नीले-पीले काॅर्डों में कटौती के खिलाफ पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोड पर जाम लगाया। धरने की अगुवाई कश्मीर सिंह लालका हलका इंजार्च अकाली दल लौंगोवाल ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है गरीबों को नीले कार्ड को बनाया जाए। उनको उनका हक मिले। यहां पीलूराम, बीलाराम, हजारा रामराम, गुरमीत सिंह थूही, कुलवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, वेद चन्द मरौड, ननंद सिंह, बीरू देवी, प्यारी देवी, दीपो रानी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज नरिन्दर पाल सिंह सबइंस्पेक्टर सतनाम सिंह के भरोसा दिलाने पर धरना समाप्त किया गया।
नाभा में बुधवार को कश्मीर सिंह लालका की अगुवाई में धरना देते।