रंजिश के चलते भाई को गोली मारी
नाभा। गांवधारौंकी में रंजिश के चलते एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। झगड़ा जमीन के विवाद में हुआ। उजागर सिंह के बेटे करनैल सिंह ने भाई जरनैल सिंह को गोली मारी थी। गोली जरनैल सिंह के पट पर लगी। उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। जरनैल सिंह की हालत सीरियस है। एसएचओ सुखबीर सिंह वाहला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भेज दी गई है।