पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असी वोटा तां देआंगे जे विकास होऊ

असी वोटा तां देआंगे जे विकास होऊ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅर्ड-19में1500 के करीब वोटर हैं। जिसमें गिल्ला वाली गली, भट्टा वाली गली, शाक्या स्ट्रीट, डाॅ. राम किशन गली, वरियाम स्ट्रीट का एरिया आता है। वॉर्ड के बाशिंदों को आरोप है कि कुछ लोगों ने गलियों में कब्जे कर लिए हैं। जिस कारण सड़क भी छोटी हो गई है। मोहल्ले में व्हीकल्स का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण कई बार झगड़े हो चुके हैं तो कई बार हादसे भी।

बावजूद लोग कब्जे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मोहल्ले में सफाई कर्मी आते नहीं। सड़कों पर पानी जमा रहता है। नालियों की सफाई होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जाता है। लोगों में इस बात काे लेकर रोष है कि नगर कौंसिल के अफसरों और कौंसलर से शिकायत करने बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं की। लोग इस बार चुनाव बायकाट की धमकी दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि असी वोटा तभी देआंगे जे विकास होऊ। यहां बलवंत कौर, प्रीति, ज्योति, सुखदेव कौर, सुमन नरूला, सीमा अन्य लोग मौजूद रहे।

}वॉर्ड के करीब 1500 वोटरों को आती समस्या

नालियों पर कब्जों के कारण घर का पानी तक नहीं निकलता

निर्मलकौर ने कहा कि प्रशासन उन लोगों पर कार्रवाई करे जिन्होंने नालियों तक को नहीं छोड़ा और उस पर भी कब्जा जमा लिया है। घरों से पानी निकलना तक मुश्किल हाे गया है। अगर प्रशासन के पास पैसे नहीं है तो लोगों से कहे ठेकेदार काम शुरू करे हम खुद पैसे जाम कर देंगे। लेकिन इस बार वोट उसे ही देंगे जो हमारे काम कराएगा। जो हमारी समस्याओं को सुनेगा। वर्ना इस बार कैंडीडेट का बायकाट करेंगे।

मोहल्ले की नालियां दिखाते वॉर्ड- 19 के लोग। सड़कों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। सफाई कर्मी नहीं करते नालियों की सफाई, सड़कों पर जमा रहता गंदा पानी।