चेयरमैन-उपचेयरमैन का सम्मान
मार्केटकमेटीके चेयरमैन धर्म सिंह धारौकी और उपचेयरमैन सुरिन्द्र गर्ग ने अपने ओहदे संभाल लिए। इस दौरान कराए समागम में कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक रमेश सिंगला, पूर्व मंत्री हरमेल टोहड़ा, जिला प्रधान दीपिंदर सिंह ढिल्लो, रविंदर चीमा उपचेयरमैन पंजाब राज मंडी बोर्ड, पूर्व विधायक भाजपा राज खुराना, भाजपा सूबा सचिव गुरतेज सिंह ढिल्लों और शाम लाल गर्ग मौजूद रहे।
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने धर्म सिंह धारौंकी के किसान और व्यापारिक वर्ग से सुरिन्द्र गर्ग को चेयरमैन और उपचेयरमैन नियुक्त कर अच्छा तालमेल किया है। यहां एसडीएम अमर बीर कौर भुल्लर, तहसीलदार अजीतपाल सिंह, थाना सदर एसएचओ सुखबीर सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव नरेश चौधरी, नाभा भाजपा प्रधान योगेश चौधरी, विनोद कालड़ा, प्रेम चंद गोयल मौजूद रहे।
मार्केट कमेटी के बने चेयरमैन उपचेयरमैन को सम्मानित करते मंत्री मलूका।