- Hindi News
- जेल में लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम आटा चक्की लगाई
जेल में लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम आटा चक्की लगाई
नाभा। सरबतका भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नाभा की जिला जेल में शनिवार को आरओ वाटर प्लांट, लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम और आटा चक्की की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एसपी ओबराय ने किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में नाभा कोर्ट की सब डिवीजनल जज हरगुरजीत कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
ओबराय ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से पंजाब की लगभग सभी जेलों में कैदियों के पीने के लिए पानी का प्रबंध के अलावा जेल में बंद बच्चों और महिलाओं के लिए खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन स्कीम के तहत उनकी संस्था ने विधवाओं की पेंशन लगाई है जोकि हर महीने उनके अकाउंट में पड़ जाती है। जेल में कैदियों के लिए कंप्यूटर के कोर्स आरंभ किए गए हैं। कैदी 6 महीने का कोर्स कर सर्टिफकेट प्राप्त कर सकते हैं। इससे वे जेल से सजा मुक्त होकर कोई काम कर सकेंगे। इसके अलावा हर साल लोगों की आखों के मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाता है, इसमें दवाओं से लेकर लैंस मुफ्त डाले जाते हैं।
इस मौके पर जेल के सुपरिंटेंडेंट जोगा सिंह सेखों, डिप्टी सुपरिटेंडेंट देवपाल सिंह, कर्म सिंह वारंट अफसर, शमशेर सिह वारंट अफसर गुलजार सिंह आदि जेल मुलाजिम के अलावा डॉ. ओबराय के साथ हरविंदर सिह कुक्कू मीडिया सेंटर इंचार्ज, जस्सा सिंह मालवा जोन के प्रधान सर्बत का भला, परमजीत सिंह, फतेह सिंह जोली, राजिंदर सिंह नाभा, डॉक्टर धीर, हरबंस सिंह, मिट्ठू सिंह, पूर्व यूथ कांग्रेस प्रधान अमनदीप गोशू, सुंदरजीत काला मौजूद रहे।
एसपी सिंह ओबराय अन्य जेल में आरओ पानी का उद्घाटन करते हुए।