भाषा के विकास के बारे में समझना जरूरी
समाना। पब्लिककॉलेज समाना में अंग्रेजी विभाग की ओर से अंग्रेजी अध्यापन विषय पर सेमीनार कराया गया। जिसमें विजय कुमार प्रिंसिपल सरकारी रिपुदमन कॉलेज नाभा ने मुख्य मेहमान और विशेष वक्ता के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अरविंद मोहन ने संचार के महत्व के बारे में बात करते हुए बचपन से लेकर जिंदगी की हर पहलू में भाषा की अहमियत पर चर्चा की। विजय कुमार ने भाषा उत्पति, विकास और निकास के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वीकरण के दौर में अपने विकार भीतर इस भाषा की देन को समझना जरूरी है। उन्होंने पढ़ने, लिखने और सुनने की प्रक्रिया के बारे में अपने विचार पेश किए। मोनिका सलूजा ने प्रिंसिपल विजय कुमार का धन्यवाद किया। यहां जसबीर सिंह, करण, मुक्ता, सर्वजीत, कीर्ति, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।