पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर टीचर्स का धरना जारी

कंप्यूटर टीचर्स का धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरटीचरोंका धरना सोमवार को 29वें दिन में दाखिल हो गया। नई जिला जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में टीचर सुखजिन्दर सिंह, परमिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह और अध्यापक यूनियन के विक्रम देव सिंह मनप्रीत सिंह ने बताया कि कंप्यूटर टीचर साझा फ्रंट के कनवीनर गुरविंद्र सिंह तरनतारन, बलजिंदर सिंह फतेहपुर गुरविंद्र सिंह बाजवा के साथ 70 साथी नाभा जेल में बंद हैं।

नई जिला जेल में 70 कम्प्यूटर टीचर बंद हैं। मरणव्रत पर बैठे परविंद्र सीविया को 9 दिन और गुरविंद्र सिंह बाजवा को 4 दिन हो गए हैं। परविंद्र की हालत रोजाना खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कम्प्यूटर टीचरों को बिना शर्त महकमे मे लेकर आए। उन्होंने कहा यदि जेल में मरणव्रत पर बैठे टीचरों की हालत खराब होती है या उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यहां नीरज, जगतार सिंह, कुलविन्द्र सिंह, परविंद्र सिंह, मनदीप सिंह, हरमेल सिंह, कमलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, मौजूद रहे। जेल सुपरिंटेंडेंट देवपाल सिंह पाल ने कहा कि जेल में कोई भी टीचर मरणव्रत पर नहीं है।

नाभा में सोमवार को जेल में साथियों से मिलने आए कंप्यूटर टीचर यूनियन के मेंबर।