नाभा की समस्या हल करने का लिया संकल्प
सिविलअस्पतालमें पूर्व विधायक रमेश कुमार सिंगला की अगुवाई में कई वॉर्ड के कौंसलर, धार्मिक संस्थाओं के प्रधान वर्कर मौजूद रहे। कई स्कूलों के हेड भी पहुंचे। मीटिंग में शहर की समस्या और उसके हालत पर चर्चा हुई। सिंगला ने कहा कि सरकारी अस्पताल में लाइट का उचित प्रबंध नहीं है।
वाॅर्ड में डिलवरी के समय महिलाओं को सुविधा नहीं मिलती है। आवारा पशुओं की शहर में भरमार हैं। अस्पताल में गंदगी के ढेर लगे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार से बताकर के अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का प्रबंध कराया जाएगा। पूर्व कौंसलर अशोक कुमार बिट्टू और शिअद के शहरी प्रधान जसपाल जुनेजा ने कहा कि शहर में गंदगी का आलम है। विधायक सिंगला की अगुवाई में जत्थेबंदियों ने पार्टी से ऊपर उठकर शहर को बचाने का संकल्प लिया। यहां प्रवीन मित्तल (गोगी), साबका कौंसलर जोगिंदर तुली, साबका कौंसलर भूपिंदर सिंह लाली, डीसी मुखीजा, राजेश बांसल (बब्बू) ओम प्रकाश ठेकेदार, जीएस भट्टी साबका कौंसलर प्रधान, सोमनाथ ढल्ल व्यापार मंडल प्रधान, अमन गुप्ता गौशाला प्रधान, गुरसेवक सिंह गोलू एसओआई जिला प्रधान, पराग राज सिंगला साबका गौशाला प्रधान, प्रेम सागर, हरसिमरण सिंह साहनी साबका कौंसलर प्रधान, केवल तलवाड़, राकेश शर्मा, भोला राम साबका कौंसलर, सरूप सिंगला साबका कौंसलर प्रधान, अमृतपाल चौैहान साबका कौंसलर, सुनील बांसल समाज सेवक, ललित शर्मा, कर्म सिंह मटोर, जीत राम दुल्लदी, दर्शन सिंह ठेकेदार, गुरिंदरजीत सिंह सोढी मौजूद रहे।
शहर की जत्थेबंदियों के साथ परामर्श करते पूर्व विधायक रमेश कुमार सिंगला।