संविधान ने धार्मिक आजादी दी: राजेश
नाभा |18 भुजादुर्गा मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नाभा ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया। परिषद के सहमंत्री राजेश कुमार वर्मा ने नाभा बजरंग दल टीम का गठन किया। मोहित अरोड़ा सरपरस्त, संजीव जिंदल प्रधान, उप प्रधान सोनू जिंदल बने। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल के संस्थापक आशुतोष महाराज की समाधि को लेकर चर्चा की। वर्मा ने कहा कि गुरु शंकराचार्य, साईं बाबा जी, स्वामी रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरुओं महापुरुषों ने समाधि ली है। आशुतोष महाराज से लाखों-करोडों लोगों की आस्था जुड़ी है। उनका जबरन संस्कार नहीं किया जा सकता है। संविधान ने धार्मिक आजादी दी है। बजरंग दल सरकारों के व्यवहार की निंदा की। यहां सुरिंदर खन्ना, शिव कुमार, चिराग वर्मा, आशू गोयल, राकेश कुमार, राकेश सहगल राम जी मौजूद रहे।