- Hindi News
- बाबा बड़भाग के जन्मदिवस को समर्पित समागम कराया
बाबा बड़भाग के जन्मदिवस को समर्पित समागम कराया
नाभा। गुरुनानकपुरा में धन धन बाबा बड़भाग सिंह जी के प्रकाश दिवस के मौके पर प्रीतम सिंह ने संगतों के सहयोग से धार्मिक समागम कराया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में संगतों ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किए और दीवान सजाए गए। बलविंदर कौर और काका हरजीत सिंह ने गुरु वाणी से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। संगत के लिए लंगर लगाया।
श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करती संगत।