- Hindi News
- कंपीटिशन में लवली, सुलेखा हरप्रीत फर्स्ट
कंपीटिशन में लवली, सुलेखा हरप्रीत फर्स्ट
कंपीटिशन में लवली, सुलेखा हरप्रीत फर्स्ट
नाभा। सरकारीमाॅडल हाई स्कूल में स्टेट अवाॅर्डी राजिंदर सिंह की अगुवाई में हिंदी दिवस पर प्रोग्राम कराया गया। चीफ गेस्ट नेशनल अवाॅर्डी डाॅ. गुरमीत सिंह ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार पेश किए। स्टूडेंट्स में विभिन्न मुकाबले कराए गए। कविता उच्चारण में लवली, सुलेख में हरप्रीत कौर और भाषण प्रतियोगिता में हुस्नदीप कौर ने फर्स्ट पोजिशन हासिल किए। मंच संचालन की भूमिका निशि रानी जैन ने निभाई। यहां दविंदर कौर, दलजीत कौर और मंजू गावा मौजूद रहे।