पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायनी वाॅर्ड: छतों से टपक रहा पानी, खिड़कियां दरवाजे टूटे

गायनी वाॅर्ड: छतों से टपक रहा पानी, खिड़कियां दरवाजे टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांकेसिविल हॉस्पिटल के गायनी वॉर्ड की हालत दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है। बारिश होने के कारण वॉर्डों की छतों से पानी टपक रहे हैं। गायनी वाॅर्ड के चारों तरफ लगे शीशे जगह जगह से टूटे हुए हैं। जिस कारण आवारा पशु, शराबी लोग हॉस्पिटल में घूस जाते हैं। जिससे एडमिट महिलाएं परेशान होती हैं।

बीते दिन वाॅर्ड के 1 नंबर स्पेशल कमरे में देर रात कोई अनजान व्यक्ति घुस गया था। तभी कमरे में अपनी भाभी के साथ साे रही लड़की की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा।

जानकारी देती पेशेंट की सास नीलम।

टूटे हुए दरवाजे पर लगाई लकड़ी की फट्टी।

छतों की खराब हालत।

गायनी वाॅर्ड की टूटी हुई खिड़कियां।

पुलिस नहीं करती कार्रवाई

सिविलहॉस्पिटल के एसएमओ अनूप कुमार मोदी ने कहा कि गायनी वॉर्ड में किसी युवक की आने की सूचना उन्हें नहीं है। गायनी वाॅर्ड के चारों ओर कई बार शीशे लगवाए गए लेकिन देर रात शरारती लोग इन को तोड़ देते हैं। इस बारे में वह कई बार पुलिस अफसरों को जानकारी दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शरारती तत्व करते दुर्व्यवहार

^सरकारीहॉस्पिटल में काम कर रही एक जीएम ने बताया की कई बार उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में होती है। देर रात ड्यूटी से वह क्वार्टर जाती हैं। लाइटों की कमी के कारण उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ लड़के रास्ते में अपशब्द भी बोलते हैं।

^गायनी वॉर्ड के स्पेशल कमरा नंबर 1 में एडमिट महिला की सास नीलम रानी ने बताया की वाॅर्ड के कमरों के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हैं। सारी रात जाग कर गुजारना पड़ता है। कमरे की छत और दीवारों की हालत खराब है। हर रोज मिट्टी गिरती रहती है। सफाई का कोई उचित प्रबंध नहीं है।