सुक्खा काहलवां मर्डर केस
सुक्खा के कत्ल का बदला लेने आए 2 दोस्त गिरफ्तार
गैंगस्टरसुक्खा काहलवां के मर्डर में फरार चल रहे विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को पुलिस 20 दिन बाद पकड़ नहीं पाई, लेकिन पुलिस ने सुक्खा के दो दोस्त अमृतसर हाइवे से गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक हरियाणा के गांव ऐरवा का शूटर राजिंदर पाल सिंह भी है। राजिंदर पाल सिंह ने बदला लेने के लिए गैंग बनानी थी। इस गैंग में गांव काहलवां का राजविंदर सिंह भी था। पुलिस ने दोनों का कोर्ट से एक दिन के रिमांड लिया है।
एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू का कहना है कि पुलिस ने दोनों से दो माउजर (पिस्तौल) बरामद किए हैं। सुक्खा के कत्ल का बदला लेने के एंगल पर पूछताछ की जा रही है। हरियाणा पुलिस से राजिंदर पाल सिंह का रिकॉर्ड मांगा है। अब तक की पूछताछ में राजिंदर पाल सिंह ने माना कि वह सुक्खा का दोस्त है और उस पर केस दर्ज है। सुक्खा के मर्डर के बाद में जालंधर आया था, ताकि सुक्खा की गैंग से जुड़े युवक से मुलाकात कर बदला लेने के लिए साजिश बना सके। वहीं दूसरा आरोपी राजविंदर सिंह महज 21 साल का है और वह सुक्खा का गांव का दोस्त है। राजविंदर कहता है कि वेपन उसे सुक्खा के साथी ने दिया था। सुक्खा को पता था कि उसका मर्डर गौंडर और प्रेमा कर सकते हैं। इसलिए वह पेशी पर जाया करता था और सुक्खा के दोस्त न्यू नाभा जेल तक छोड़ कर आते थे। 21 जनवरी को एक दोस्त की शादी थी तो सुक्खा के दोस्त वहां चले गए थे।
सुक्खा मर्डर केस की साजिशकर्ता गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सोनू बाबा ने कहा कि उसे पता था कि अगर हम लोग सुक्खा को मारते तो वह उन्हें मार देता। पुलिस ने सोनू बाबा की केस में गिरफ्तारी दिखाते हुए रिमांड पर लिया था और उसे सुबह रिमांड के लिए फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं फगवाड़ा के थाना सदर की पुलिस ने केस में गांव नाहला के पवित्तर सिंह और हरबंस इन्क्लेव के कर्मजीत सिंह की गिरफ्तारी दिखाई है। पवित्तर 14 फरवरी तक तो कर्मजीत तो 11 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। यह दोनों आरोपी देहात पुलिस ने असहला के साथ पकड़े थे।