- Hindi News
- नाभा के 12 और समाना के 6 कैंडीडेट डिक्लेयर
नाभा के 12 और समाना के 6 कैंडीडेट डिक्लेयर
नाभा। नगरकौंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने 12 वॉर्ड से कैंडीडेट का ऐलान कर दिया। एक निजी होटल में पंजाब के जरनल सेक्रेटरी गुरतेज सिंह ढिल्लों मंडल प्रधान एडवोकेट योगेश खत्री ने पार्टी कैंडीडेट के बारे में बताया। वाॅर्ड 4 से राकेश शर्मा की प|ी किरण शर्मा, 5 से अमन गुप्ता, 6 से दिलीप कुमार बिट्टू, 7 से अंजू बाला, 9 से सोनू सिंगला, 11 से प्रमोद जिंदल, 12 से दिनेश शर्मा, 13 से उषा तुली, 16 से सुखविन्दर कौर, 19 से भावना गुप्ता 20 से प्रिंस लाल और 22 से सुजाता पार्टी कैंडीडेट होंगी। ढिल्लों ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पूरे सर्वे के बाद उम्मीदवार के नाट डिक्लेयर किए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि गठजोड 25 को जीत दर्ज करेगा। ढिल्लों ने कहा कि नाभा, समाना पातड़ा में होेने वाले नगर कौंसिल चुनाव के लिए आॅफिस का उदघाटन कोई मंत्री करेगा। विनोद कालड़ा, अमृत जिंदल, राजेश बब्बू, संजीव जिंदल, ओम जिंदल मौजूद रहे।
पूर्व कौंसिल प्रधान को भी टिकट नहीं
भाजपाके पुराने वर्कर राम बल्ब सिंगला, भूषण बांसल, मार्केट कमेटी के उप चैयरमैन सुरिन्दर गर्ग नहीं दिखाई दिए। भाजपा के एक्स नगर कौंसिल प्रधान गुर बख्शीश सिंह भट्टी की टिकट काट दी गई।
नाभा में भाजपा के चुने 12 सीटों के कैंडीडेट्स के साथ पार्टी लीडर।