पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाॅर्ड से अाजाद लड़ेंगे पूर्व कौंसिल प्रधान भट्टी

वाॅर्ड से अाजाद लड़ेंगे पूर्व कौंसिल प्रधान भट्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कौंसिल चुनाव में दल बलदुओं को दी भाजपा ने टिकट: नवदीप बावा

नगरकौंसिलके चुनाव में भाजपा ने दलबलदुओं को दी टिकट है। भाजपा पैसे वालों की पार्टी बनकर रह गई है। पुराने वर्करों की पूछ होने से पार्टी का कोई भी पुराना वर्कर टिकट वितरण में नहीं पहुंचा। यह आरोप भाजयुमो के प्रधान नवदीप बावा ने लगाए। उनके समर्थन में मोर्चा के वर्करों ने तब नारे लगाए, जब पार्टी के पंजाब सेक्रेटरी गुरतेज सिंह ढिल्लों कैंडीडेट का ऐलान कर रहे थे। उनके समर्थकों ने कार्यक्रम का बायकाट भी किया।

बावा ने कहा कि जिन लाेगों को टिकट दी गई है, उनमें से कोई भी भाजपा का नहीं है। पार्टी ने दल बदलुओं को महत्व दिया है। पिछले 7 सालों से पार्टी में हूं, पर वाॅर्ड-21 से जिसे टिकट मिली उसे भाजपा के बारे में भी पता नहीं हैं। उन्होंने साथियों के साथ इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जो धांधली हुई है, पंजाब प्रधान कमल शर्मा से मिलकर उनको पूरी जानकारी दी जाएगी।

यहां जिला स्पोर्ट्स सैल इंचार्ज विशाल शर्मा, कुलदीप बावा, श्याम सिंह, करण सेठी रिपुदमन काॅलेज प्रधान, रॉबिन गोयल वाइस प्रधान मंडल नाभा, अतुल बांसल लीगल सैल एडवाईजर भाजपा, विशाल गुप्ता, गगनदीप, वरुण मनचन्दा मौजूद रहे।

बुधवार को साथियों के साथ प्रदर्शन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रधान नवदीप बावा।

सीट अकालियों के कोटे में चली गई

^पहले21 नंबर वाॅर्ड से नवदीप बावा को टिकट दी गई थी। लेकिन वाॅर्ड नंबर 21 अकालियों के कोटे में चला गया। जिसके चलते टिकट काटना पड़ा। पुराने वर्कराें के कार्यक्रम में पहुंचने के बारे में गोलमोल सा जवाब दिया। -गुरतेजसिंह ढिल्लों, जरनल सेक्रेटरी, पंजाब