- Hindi News
- पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें स्टूडेंट्स: भूपिंदर पाल चड्ढा
पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें स्टूडेंट्स: भूपिंदर पाल चड्ढा
नाभा। स्टूडेंट्सको अच्छे नागरिक बनने के लिए किताबी ज्ञान के साथ साथ बाकी गतिविधियों में भी जरूरी भाग लेना चाहिए। यह बात गांव बीनाहेड़ी स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के एमडी भूपिंदर पाल चड्ढा ने कही। वह बुधवार को स्कूल के सालाना पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को उच्च सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अच्छे योग अध्यापकों के कारण स्कूल का परिणाम 100 फीसदी आता रहा है। समारोह में सेशन 2014-15 के दौरान रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, अखबार पढ़ना, सुंदर लिखाई, क्विज मुकाबले के अलावा धार्मिक परीक्षाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट्स दिए गए। खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने स्टूडेंट्स को भी ट्राफियां दी गईं।