नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट को कोर्ट का नोटिस
सेक्टर-34में वर्ष 1999 में हुए बम ब्लास्ट के केस में आरोपी और आतंकी रतनदीप सिंह को केस की सुनवाई पर कोर्ट में पेश करने को अदालत ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा है कि 1 अगस्त 2015 को दिए एक आदेश के तहत उन्हें आरोपी को हर सुनवाई पर पूरी सुरक्षा के साथ पेश करना होगा। इसके बावजूद जेल प्रबंधन की ओर से आरोपी को सुनवाई पर पेश नहीं किया गया। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जाए। जेल सुपरिंटेंडेंट को 29 फरवरी तक मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रतनदीप कई बार अदालत में पेशी पर नहीं आया था। पिछले साल उसने अदालत में दायर एक याचिका में अन्य कैदियों से अपनी जान को खतरा बताया था। उसने पेशी पर अलग गाड़ी में पेश करने की अपील की थी। इस पर अदालत ने जेल सुपरिंटेंडेंट को आरोपी को कड़ी सुरक्षा में हर सुनवाई पर पेश करने के आदेश दिए थे।