- Hindi News
- \"नाभा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी हो पूरी\'
\"नाभा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी हो पूरी\'
नाभा। भाजपामंडल प्रधान एडवोकेट योगेश खत्री की अगुवाई में भाजपा का वफद डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू से मिला। वफद में युवा मार्चा प्रधान नवदीप बावा, स्पोर्ट्स सैल जिला इंचार्ज विशाल शर्मा, लीगल सैल एडवाइजर अतुल बांसल थे। सीपीएस डॉ. सिद्धू से सेहत सुविधाओं के साथ शहर की समस्या पर विचार किया। सिविल अस्पताल में डाॅक्टरों स्टाफ की कमी जरूरी सामान को पूरा करने का मांगपत्र भी दिया।
युवाओं की टीम को और मजबूत करने के लिए मांगे रखी गईं। डाॅ. सिधू ने वर्रकों को विश्वास दिलाया कि जल्द अस्पताल की समस्याओं का समाधान होगा।
सीपीएस डॉ. सिद्धू को मांगपत्र देते भाजपा मंडल प्रधान योगेश खत्री पार्टी के ओहदेदार।