पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर पास फिर क्यों नहीं बनी रोड

टेंडर पास फिर क्यों नहीं बनी रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅर्ड-21में2000 के करीब वोटर हैं। इसमें नैना देवी मंदिर वाली गली, काेर्ट रोड, पांडुसर मोहल्ला, कुम्हारों वाला मोहल्ला, चेतनवाली गली और आशा सिंह स्ट्रीट पड़ता है। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट्स बंद रहती है। मोहल्लों की सफाई नहीं होती, पुराना हाईकोर्ट को जाने वाली सड़क टूट चुकी है।

नगर कौंसिल सड़क को बनाने के लिए टेंडर भी पास कर चुका है बावजूद सड़क नहीं बनी। सबसे ज्यादा समस्या स्टूडेंट्स को होती है जो इसी सड़क से स्कूल जाते हैं। इस वॉर्ड में तीन स्कूल हैं। जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं। यहां गंदगी और आवारा पशुओं के घूमने से स्कूल मेें छुट्टी के समय बच्चों को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

समस्याओं को हल करने के लिए दुकानदारों और व्यापार मंडल के ओहदेदारों ने धरना भी दिया। संबंधित महकमे के अफसर भी मौके पर पहुंचे, हल कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। लोगों ने अपील की कि मांगों को पूरा किया जाए।

पुराना हाईकोर्ट के पास अावारा पशु और गंदगी।

टूटी हुई सड़क पर डाली गई मिट्‌टी को दिखाते वाॅर्ड के लोग।

सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ी दी

^वॉर्डमें ही महिंदर कुमार की दुकान है। उन्होंने आरोप लगाए कि दुकान के पीछे के हिस्से की सड़कें बन दी गई हैं, लेकिन मेरे दुकान से लेकर आगे तक की सड़क अभी तक नहीं बनी। जिस कारण कस्टमर पर काफी असर पड़ता है। क्योंकि यह रास्ता मेन है और स्टूडेंट्स इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। सड़क पर मिट्टी डाल कर छोड़ दी गई। जिस कारण कचरा बन गया है।

सड़क का बारिश में सही पता चलेगा

^ज्योतिषी अरुण कुमार ने कहा कि वाॅर्ड में गली का पहले बुरा हाल था। बारिश के मौसम में पानी सड़क पर जाम हो जाता था। सबसे बड़ी समस्या यहां के दुकानदारों को होती थी जिनके दुकानों में पानी चला जाता था। पिछले महीने ही सड़क बनी है। सड़क पर टाइलें लगवाई गई हैं। अब बारिश के मौसम में ही सही पता चल सकेगा कि सड़क पानी जाम हाेता भी या नहीं।

आवारा पशुओं से डर हल नहीं निकला

^जसपाल सिंह ने कहा कि पुराना हाई कोर्ट को जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने के लिए यहां से गुजरते हैं। जहां कूड़े का डंप बनाया गया है वहीं सामने तीन स्कूल हैं। कूड़ा-कर्कट डालने से आवारा पशु भी यहां घूमते रहते हैं। जिस कारण स्टूडेंट्स को कई तरह के ख