- Hindi News
- मालवा पब्लिक स्कूल ने 25वां स्थापना दिवस मनाया
मालवा पब्लिक स्कूल ने 25वां स्थापना दिवस मनाया
नाभा। मालवापब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। चीफ गेस्ट सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी और एआईजी विजिलेंस पंजाब रणबीर सिंह खटड़ा मौजूद रहे। स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रोग्राम की पेशकारी दी। डाॅ. गांधी ने कहा की टीचर सबसे बड़ा गुरु है। खटड़ा ने कहा कि पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। स्कूल डायरेक्टर डीसी मुखेजा ने स्कूल की अब तक की प्राप्तियों की जानकारी दी। प्रिंसिपल आलोक मुखेजा ने चीफ गेस्ट का सम्मान किया। स्टेज संचालन पुष्पा जश्नानी ने की। कांग्रेस के ब्लाॅक प्रधान परमजीत सिंह खटड़ा, भाजपा मंडल प्रधान एडवोकेट योगेश खत्री, साबका राइस मिल चेयरमैन दर्शन अरोड़ा, राइस मिल प्रधान अशोक बांसल, अरुण मुखेजा, डीएसपी नाभा सेवा सिंह मल्ली, तहसीलदार नाभा मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
शबद गायन करते मालवा स्कूल के स्टूडेंट्स।