पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच की, फिर भी नहीं बनाई सड़कें

जांच की, फिर भी नहीं बनाई सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅर्ड-22मेंपांडूसर का कुछ भाग, पुराने हाई कोर्ट का कुछ एरिया, अलहौरा गेट का एरिया जहां बाजीगर बस्ती है, कोर्ट रोड की एक लाइन, नेहरू कॉलोनी का एरिया आता है। यहां के लाेग स्ट्रीट लाइट्स के जलने, नालियों के बार-बार जाम होने और सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से परेशान हैं। पब्लिक में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर कौंसिल अफसर और प्रशासन ने समस्या का हल तो दूर लोगों की सुध तक नहीं ली। सबसे ज्यादा समस्या बरसात के दिनों में होती है।

नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कभी-कभी ताे वही गंदा पानी घरों तक में घुस जाता है। जिस कारण वॉर्ड में रहना मुश्किल हो गया है। विरोध प्रदर्शन के बाद कौंसिल अफसरों ने सड़क की जांच पड़ताल की। दो बार फीता लगाकर माप भी किया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। लाेगाें ने आरोप लगाए कि वॉर्ड में कई समस्याएं मौजूद हैं। शिकायत भी की जाती है। कई बार धरने भी दिए गए लेकिन प्रशासन ने इस आेर ध्यान नहीं दिया। लोगाें ने अपील की कि वॉर्ड की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अफसर प्राथमिकता के आधार पर हल कराए। ताकि लोगों को परेशानी हो।

ब्लॉक रहता है पानी निकलना मुश्किल

^बाजीगरबस्ती के रहने वाले जसपाल ने कहा कि हमारी समस्या यह है कि सड़क का बुरा हाल है। रिश्तेदारों को घर बुलाने में शर्म आती है। सड़क पर पानी जमा रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गंदा पानी कई-कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है जिस कारण बीमारी फैलने का डर बना रहता है। घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।

स्ट्रीट लाइट्स खराब चोरी हादसे का डर

^बाबूराम ने कहा कि वॉर्ड में अधिकांश स्ट्रीट्स लाइट्स खराब हैं। चोरी का डर बना रहता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि शाम के बाद अंधेरे में निकलना मुश्किल हो जाता है। हैवी व्हीकल्स भी इस वॉर्ड से गुजरते हैं जिस कारण हादसों का डर बना रहता है। मोहल्ले में सफाई कर्मी आते नहीं जिस कारण या तो खुद सफाई करो या फिर पैसे देकर कराओ। लोगों की समस्याओं पर प्रशासन ध्यान दे।

एसडीएम से शिकायत की, हल नहीं हुआ

^भोलाराम ने कहा कौंसलर ने डेवलपमेंट के काम कराए हैं। कमी किसी में है तो वह है नगर कौंसिल के अफसरों में। क्योंकि वह शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं देते। वॉर्ड में सबसे बड़ी समस्या सफा