पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी कप का बायकाट करेेगी भाजपा

कबड्डी कप का बायकाट करेेगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल फेयरवेल पार्टी

भाजपानाभामें 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कबड्डी कप का बायकाट करेगी। भाजपाइयों ने आरोप लगाए कि अकाली वर्कर और प्रशासन ने कबड्डी कप के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी। शनिवार देर शाम पंजाब के भाजपा सेक्रेटरी गुरतेज सिंह ढिल्लों ने स्थानीय भाजपा वर्करों के साथ मीटिंग की। जिसमें मंडल प्रधान योगेश खत्री ने कबड्डी कप में इनवाइट करने की बात कही। जिस कारण भाजपा ने नाभा में होने जा रहे कबड्डी कप का बायकाट करने का फैसला लिया।

इसकी जानकारी जल्द ही पार्टी हाईकमान कमल शर्मा को दे दी जाएगी। यहां विशाल शर्मा जिला स्पोर्ट्स सैल पटियाला, विनोद कालड़ा जरनल सेक्रेटरी जिला पटियाल, नवदीप बावा युवा माेर्चा प्रधान, पलिंदर पाल डायमंड, अतुल बांसल, रोबिन जिंदल, भूषण बांसल, प्रमोद जिंदल, प्रेम बांसल, राम वल्लभ सिंगला, राकेश डूडेजा, सुशील डूडेजा, गुर बख्शीश भट्टी अन्य मौजूद रहे।

विदायगी पार्टी के दौरान बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स टीचर्स।

पंजाब भाजपा के सेक्रेटरी गुरतेज सिंह ढिल्लों, मंडल प्रधान योगेश खत्री अन्य भाजपा वर्कर मीटिंग करते हुए।