पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौंसलर जर्नल चुने जाने पर ओबराय सम्मानित

कौंसलर जर्नल चुने जाने पर ओबराय सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभा। ह्यूमनराइट्स वाच संस्था के सरप्ररस्त एवं सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपी सिंह ओबराय का यूरोपियन देश द्वारा भारत में कौंसलेट जर्नल नियुक्त किए जाने पर यहां मैहस गेट स्थित गुरदीप फर्नीचर हाउस में विशेष सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में ह्यूमन राइट वाच संस्था के सूबा प्रधान सुरिंदर सिंह पुरी, चेयरमैन जोगिंदर सिंह सोढ़ी, पूर्व विधायक जत्थेदार जगतार सिंह राजला, जिला प्रधान जस्सा सिंह सिद्धू ने शिरकत की। सुरिंदर सिंह पुरी, जर्नल सेक्रेटरी कैप्टन आरएन सिंह एवं ईकाई के नाभा प्रधान छज्जू राम सिंघी ने कहा कि एसपी सिंह ओबराय समाजसेवा के काम में अद्भुत योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, परंतु दूसरों की सेवा करने के लिए इन्सान बहुत कम होते हैं। ऐसे परोपकारी लोग समाज में बहुत कम होते हैं। इसलिए हमें सभी को ओबराय के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।

इस मौके पर चेयरमैन परमजीत सिंह खटड़ा, कैप्टन भुपिंदर पाल शर्मा सीनियर कौसला अशोक, दविंदर खेतरपाल, गुरदीप सिंह बिरदी, गुरमीत सिंह, दर्शन अरोड़ा, जरनैल सिंह चीमा, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

एसपी ओबराय को सम्मानित करते ह्यूमन राइट वाच संस्था के मेंबर्स।