- Hindi News
- टीचर सुदेश ने खुद की मेहनत से बनवाई स्कूल में लैब
टीचर सुदेश ने खुद की मेहनत से बनवाई स्कूल में लैब
नाभा। गांवतूंगा के सरकारी मिडल स्कूल में कार्यरत मास्टर सुदेश कुमार वह सख्शियत हैं जो अपनी सेवा भावना से लगातार बच्चों को आगे लाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपनी कमाई और मेहनत से बच्चों के लिए एक लैब बनाई है। सुदेश एक कवि भी हैं।
मेहनत और लगन से अपने काम में लगे सुदेश कुमार लगातार बच्चों को आगे बढ़ने के दिशा-निर्देश देते रहे हैं। उनके प्रयास से कई बच्चों ने कंपीटीशन भी जीता है। मंडल शिक्षा आफसर बलजीत बराड़ ने कहा कि दैनिक भास्कर के जरिए मुझे पता चला है कि टीचर सुदेश कुमार ने बच्चों के लिए लैब बना रखी है। मैं जल्द इसे देखने जाऊंगा। स्कूल इंचार्ज हरप्रीत कौर पंजाबी टीचर राकेश कुमार ने बताया की एसएस और अंग्रेजी को स्टूडेंट्स पहले काफी कठिन मानकर रुचि नहीं लेते थे। लैब का निर्माण होने से बच्चे इस ओर अपना रुझान करने लगे हैं।
आकर्षित करते हैं मॉडल्स
लैबमें संसद भवन जैसे करीब 20 वर्किंग मॉडल्स की पेशकारी है। कीमती वस्तुओं को सहजने के लिए विभिन्न अलबम्स जैसे विदेशी करंसी, भारतीय सिक्के, वर्ल्ड फ्लैग्स टिकटों की अलबम बनकार रखी गई हैं। असल में अलबम्स से बच्चों में अंतरराष्ट्रीय एकता सभ्याचार को आसान तरीके से प्रैक्टिकल रूप में दर्शाने का रोचक तरीका है।
यह है इस लैब में खास
बच्चोंके बनाई लैब में बाहरी दीवारों पर सुंदर चित्र कविताएं पब्लिश कराई गई हैं। अंदर की दीवारों पूरे कमरे में हर तरफ ज्ञानवर्धक विषय से संबंधित आकर्षक गतिविधियां पेंट की गई हैं। जोकि आने वाले हर एक को अपनी आकर्षित करती हैं। लैब में 100 चार्ट भी लगाए गए हैं