- Hindi News
- सभ्याचारक मेले में रही संगीत की धूम, कलाकार सम्मानित
सभ्याचारक मेले में रही संगीत की धूम, कलाकार सम्मानित
नाभा। सोशलवेलफेयर एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित 23वां निर्मल सिंह यादगारी सभ्याचारक मेला रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सूफी गायक कनवर ग्रेवाल एवं पंजाबी गायिका कौर बी ने अपनी प्रस्तुति से मेले में मौजूद लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दो दिवसीय मेले के पहले दिन शनिवार को क्लब के मेंबर स्व. अशोक गौड़ की याद को समर्पित खून दान कैंप लगाया गया, जिसमें 75 यूनिट खून इकट्ठे किए गए। इस दौरान कलाकार अवध बिहारी दास द्वारा प्रोग्राम की शुरुआत की गई और कलाकारों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरबत का भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबराय ने भी अपने सहियोगियों के साथ शिरकत की।
यहां मौजूद पूर्व विदेश मंत्री महारानी परनीत कौर ने मेले की प्रशंसा की। आने वाले नगर कौंसिल चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि वे सभी सीटों पर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ नाभा के विधायक साधू सिंह धर्मसोत भी उपस्थित रहे। मेले में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाई काहन सिंह नाभा पुरस्कार साहित्य के लिए जसविंदर रोपड़, महाराजा रिपुदमन सिंह पुरस्कार समाजसेवक गुरप्रीत सिंह गोपी, शिव कुमार बटालवी पुरस्कार गीतकार विजय धमी, डॉ. बचित्र सिंह संधू सेहत सेवाओं के लिए पुरस्कार डॉ. कुलदीप सिंह संधू, निर्मल सिंह नहिला पुरस्कार लोक गायक कनवर ग्रेवाल को दिया गया।
इस मौके पर तहसीलदार मनमोहन कुमार, प्रेम गोयल आढ़तीय ऐसोसिएशन के प्रधान, एसएमओ अनूप कुमार मोदी, दलजीत सिंह संधू प्रधान रोटरी क्लब नाभा आदि शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। क्लब के औहदेदारों में गुरकीरत सिंह थूही, शेर सिंह सहौली, जगतार सिंह चीमा, जगमेल सिंह लोही, अमरजीत शर्मा, दर्शन, बाबू सिंह खटड़ा, जैन इंदर सिंह आदि मेंबर मौजूद थे।
पंजाबी गायक अपनी कला का प्रदर्शंन करते हुए। साथ हैं कौर बी गायिका।
गांव पोलोमाजरा के सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी को सम्मानित करते हुए।