- Hindi News
- गुरुद्वारा कमेटी को लेकर चल रही कन्ट्रोवर्सी थमी
गुरुद्वारा कमेटी को लेकर चल रही कन्ट्रोवर्सी थमी
नाभा। हीरामहल स्थित गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में संगतों द्वारा गुरमेल सिंह को प्रधान बनाए जाने के साथ ही गुरुद्वारा कमेटी को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लग गया। जनरल मीटिंग में संगतों ने सर्वसम्मति से गुरमेल सिंह को अपना नया प्रधान नियुक्त कर लिया। गुरमुख सिंह भोजोमाजरी जनरल सेक्रेटरी होंगे।
बता दें कि गुरुद्वारा साहिब में सोमवार शाम को एक मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में बिना किसी विवाद के सभी लोगों ने 11 मेंबरी कमेटी को अंतिम रूप दे दिया। गुरमेल सिंह जनरल सेक्रेटरी गुरमुख सिंह भोजोमाजरी को कमेटी की सेवा सौंप दी गई है। नई बनी कमेटी के तहत अब गुरमेल सिंह प्रधान, गुरमुख सिंह भोजोमाजरी जनरल सेक्रेटरी के अलावा मलकीत सिंह, हरबन्श सिंह, गुरचरण सिंह, तेजा सिंह, मेजर सिंह, हन्स सिंह, गुरचरण सिंह टोहड़ा, चंद सिंह को कार्यकारिणी मेंबर बनाया गया।
इस मौके पर एडवोकेट जसपाल सिंह, अमरिंदर पुरी, अश्वनी चोपड़ा, अवतार शेरगिल, गुरप्रीत सिंह, ज्ञान सिंह, जतिंदर सिंह राजविंदर सिंह, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह, हैपी, बब्बू, मेहर, बंत सिंह, ज्वाला सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के नए बनेे प्रधान गुरमेल सिंह साथ खडे़ हैं जनरल सेक्रेटरी गुरमुख सिंह भोजोमाजरी।