- Hindi News
- मेरिट में आने वाले स्टूडेंट को मिलेगा लैपटॉप
मेरिट में आने वाले स्टूडेंट को मिलेगा लैपटॉप
नाभा। हमारेस्कूल का हर स्टूडेंट होनहार है। लेकिन हरेक को आगे बढ़ने के लिए कुछ और प्रयास करने होंगे। यह बात गांव छीटावाला स्थित बाबा आपोआप गुरू नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन गुरदित सेठ स्कूल के प्रधान हरि कृष्ण सेठ ने कही। मौका था स्कूल के सालाना समागम का। उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो भी स्टूडेंट दसवीं कक्षा में मेरिट में आएगा उसे लैपटॉप दिया जाएगा। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने गिद्दा, भंगड़ा, डांस, नाटक, कविताएं और शानदार गीतों की पेशकारी कर माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। इसके बाद जहां प्रधान हरि कृष्ण सेठ और चेयरमैन गुरदित सेठ ने मौजूद मेहमानों का धन्यावाद किया, वहीं स्कूल के प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने स्कूल की सलाना रिपोट पेश की। मुख्य मेहमान के तौर पर बाबा शिव नायाण प्रकाश और प्रीतम प्रकाश ने शिरकत की। प्रोग्राम के अंत में कुछ होनहार स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यहां गुरप्रीत नामधारी कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह तूंगा, गुरमुख सिंह जनरल सेक्रेटरी शहीद बाबा दीप सिंह वेलफेयर सेवा सोसाइटी, संदीप कुमार शिल्पा सेक्रेटरी आढ़त ऐसोसिएशन भी उपस्थि हुए।
बाबा आपोआप गुरू नानक पब्लिक स्कूल के एनुअल प्रोग्राम में पेशकारी देते स्टूडेंट्स।
छींटावाला के स्कूल के चेयरमैन ने एनुअल प्रोग्राम में किया ऐलान