- Hindi News
- मार्केट कमेटी चेयरमैनशिप: चार के बीच मुकाबला
मार्केट कमेटी चेयरमैनशिप: चार के बीच मुकाबला
मार्केटकमेटीकी लंबे समय से खाली पड़ी चेयरमैन शिप के लिए कई दावेदार सामने रहे हैं। अभी तक के दावेदारों पर गौर करें तो मुकाबला चतुष्कोणीय है। मार्केट कमेटी के साबका चेयरमैन रहे गुरदयाल इंदर सिंह बिल्लू ने भी इस पद के लिए दावेदारी जताई है। दूसरी ओर सीनियर अकाली लीडर मनजीत सिंह लस्सी के बेटे पार्टी उपप्रधान मानवरिंदर लस्सी भी पद हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
चेयरमैन शिप के लिए सीनियर अकाली नेता पूर्व चेयरमैन धर्म सिंह धारौंकी भी अपना दावा जता रहे हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम गोयल भी अपनी दावेदारी से मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रहे हैं। इनमें से कुछ नेताअों को सीएम परकाश सिंह बादल और कुछ को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का करीबी बताया जाता है। इतना ही नहीं बीते दिनों कुछ सीएम बादल से मुलाकात भी कर चुके हैं। पर पार्टी हाईकमान ने किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी। सबसे करीबी मुकाबला मानवरिंदर लस्सी गुरदयाल इन्द्र सिंह बिल्लू के बीच बताया जा रहा है। फिलहाल चेयरमैन शिप किसे मिलेगी, इसके लिए पार्टी हाईकमान का इंतजार करना होगा। क्या मुख्यमंत्री युवाओं को मौका देंगे या पुराने टकसाली नेताओं पर दांव लगाएंगे।
प्रेम गोयल प्रधान
धर्म सिंह धारौंकी
गुरदयाल इंदर सिंह बिल्लू
मानवरिंदर सिंह लस्सी
हाईकमान के आदेश का इंतजार
चेयरमैनशिप के चतुष्कोणीय मुकाबले में अभी तक कोई स्थिति क्लियर नहीं हो पाई है। सभी नेताओं अपने-अपने नेताओं के पक्ष को मजबूती से रखते हुए उनके सिर पर ताज होने का दावा कर रहे हैं। उनका मानना है कि दो से तीन दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। पर पार्टी लीडर सीएम के उस आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो उनको मार्केट कमेटी का नया चेयरमैन देगा।