पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी कप: अब पीपीएस में होंगे मैच

कबड्डी कप: अब पीपीएस में होंगे मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सरकारी रिपुदमन कॉलेज स्टेडियम से पानी निकालते हुए।)
नाभा। दो दिनाेंसे हो रही बारिश का असर वर्ल्ड कबड्डी कप पर भी पड़ा है। सोमवार को सरकारी रिपुदमन कॉलेज में होने वाले मैच की जगह बदल दी गई है। यहां होने वाले चारों मैच पंजाब पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में होंगे। होशियारपुर में होने वाला मैच भी यहीं पर कराया जाएगा।
यह जानकारी डीसी वरुण रूजम ने दी। उन्होंने शनिवार की बारिश के बाद रविवार को रिपुदमन कॉलेज का दौरा किया था। यहां पर काफी पानी भरा था। रविवार की बारिश के चलते मैच कराना मुश्किल था। अब प्रशासन को साेमवार का भी इंतजार रहेगा, अगर बारिश होती है तो मैच पर असर पड़ सकता है।
एडमिनिस्ट्रेशन पीपीएस के ग्राउंड को सुखाकर तैयार कर रहा है। जिससे मैचों को यहां सही ढंग से कराया जा सके। पीपीएस ग्राउंड का जायजा लेने एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान, प्रीत कंबाईन के एमडी हरी सिंह पहुंचे। यहां पूर्व एमएलए रामेश सिंगला, अकाली दल शहरी प्रधान जसपाल जुनेजा, संदीप बांसल, मक्खन सिंह लालका, एसडीएम अमरबीर कौर भुल्लर मौजूद रहीं। दोपहर 12 से 6 बजे के बीच लड़कियाें और लड़कों के मैच होंगे। लड़कियों के पूल में यूएसए-अजरबैजान का मैच होगा। लड़कों में पाकिस्तान बनाम कनाडा, यूएसए बनाम आस्ट्रेलिया और भारत बनाम इराक का मैच होगा।
रिपुदमन कॉलेज में होने थे लड़के और लड़कियों के चार मैच, बारिश के चलते बदली जगह।
- होशियारपुर का मैच भी यहीं पर होगा ।