- Hindi News
- मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करते समय हादसा, मौत
मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करते समय हादसा, मौत
देररातरेलवे स्टेशन पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनिवार को रात 11 बजे हुआ। संत नगर निवासी रमेश कुमार स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था।
अचानक मालगाड़ी चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। जीआरपी इंचार्ज थानेदार गुरदर्शन सिंह ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।