नए कोतवाली इंचार्ज को सम्मानित किया
नाभा। युवामोर्चा और भाजपा वर्करों ने नए कोतवाली इंचार्ज धर्मदेव के ओहदा संभालने पर रविवार को सम्मानित किया। कोतवाली इंचार्ज ने कहा कि मैं अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश करुंगा। यहां भाजपा युवा मोर्चा प्रधान नवदीप बावा, जिला प्रधान एससी पलिंदर पाल डायमंड, विशाल शर्मा, प्रदीप बांगा, सोनू सिंगला सचिव भाजपा, रोबिन गोयल उप प्रधान युवा मोर्चा, अमित कुमार और रंजन बठेजा मौजूद रहे।