फ्री मेडिकल कैंप में 310 मरीजों की जांच
नाभा। श्रीश्री 1008 पंडित रतन राम स्वरूप जी महाराज जी की 57वीं पुण्य तिथि पर आरएस जैन पब्लिक स्कूल और एएम माॅडल स्कूल ने पुराना हाई कोर्ट में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया। अमर हॉस्पिटल के सहयोग से डाॅ. अमनदीप मरकड़ हार्ट स्पेशलिस्ट और डाॅ. सौरभ कांसल ईएनटी ने 310 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। यहां रविंदर जैन, सतपाल सूद, लक्ष्मी ध्यानी, सीएस जॉली, दलजीत संधू, अशोक जैन मौजूद रहे।