श्री मद्भागवत कथा शुरू
श्री मद्भागवत कथा शुरू
नाभा। हीरा महल के शिव मन्दिर में 5वीं श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ वीरवार से शुरू हो गई। 23 तक चलने वाले इस आयोजन में आचार्य सुभाष महाराज दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक प्रवचन करेंगे। 23 को कथा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। उसके बाद भंडारा होगा। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई।