- Hindi News
- कांग्रेस में गुटबाजी, धरने में वर्कर ही नहीं
कांग्रेस में गुटबाजी, धरने में वर्कर ही नहीं
बौडांगेटचौक के पास बुधवार को कांग्रेसी वर्करों ने नगर कौंसिल के ईओ के खिलाफ धरना लगा कर रोष प्रदर्शन किया। बड़ी बात यह रही कि विरोध प्रदर्शन के बारे में सीनियर कांग्रेसी नेताओं को पता ही नहीं था। उम्मीद के मुताबिक कांग्रेसी वर्करों के पहुंचने पर पार्टी में गुटबाजी साफ दिखी और धरना फ्लॉप शो साबित हुआ।
अतिरिक्तप्रॉपर्टी टैक्स लगा कर शोषण किया जा रहा: विरोधप्रदर्शन की अगुवाई एमएलए साधु सिंह धर्मसोत ने की। उन्होंने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के नीले कार्ड अभी तक नहीं बनाए गए और अतिरिक्त प्रॉपर्टी टैक्स लगा कर लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में चारों तरफ गंदगी फैली है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद नगर कौंसिल के ईओ इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
धरने का समय 10 बजे था पर कांग्रेसी वर्कर एक निजी पैलेस में बैठ कर वर्करों का इंतजार करते रहे। 11.30 बजे कांग्रेसी वर्कर नाभा बौडा गेट के पास पहुंचे। वर्करों की कमी के कारण वर्कर चौक के साइड में दरियों पर बैठ गए। बाद में धरना बड़ा दिखाने के लिए चौक के चारों ओर रस्सी बांध कर विरोध प्रदर्शन को बड़ा दिखाने की कोशिश करने लगे।
रस्सियां ता लगानिया ही पैदिया ने की करिये: धर्मसोत
^धर्मसोतने कहा कि विरोध प्रदर्शन में एक हजार के करीब वर्कर मौजूद रहे। जब उनसे पूछा गया कि जब इतने वर्कर मौजूद थे तो रस्सियों को सहारा क्यों लेना पड़ा तो उन्होंने कहा कि रस्सियां ता लगानिया ही पैदिया ने की करिये कुछ वर्कर ता दुकाना बीच जा के बैठ गए थे।
धरने के बारे में मुझे कुछ जानकारी ही नहीं: रणदीप सिंह
^अमलोहसे एमएलए और नाभा के साबका एमएलए काका रणदीप सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे धरने के बारे में कोई जानकारी नहीं था और ही मुझे कोई संदेश दिया गया। इसलिए इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।
नगर कौंसिल के ईओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले चादर डालते कांग्रेसी वर्कर।