पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईअो बोले टूट जाने दो दोबारा बनवा देंगे

ईअो बोले-टूट जाने दो दोबारा बनवा देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅर्ड-16में2000 के करीब वोटर हैं। इस वाॅर्ड में पथरा वाली सड़क, मोटी बाग, पुराना हाथी खाना, अलहौरा गेट, बाजीगर बस्ती अन्य कॉलोनियां आती हैैं। पुराना हाथी खाना के लोगों ने बताया कि यहां सड़कें टूटी हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड़्ढे हैं। जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

सड़क की इस समस्या को लेकर वॉर्ड के लोगों ने जब नगर कौंसिल के ईओ से शिकायत की तो ईओ ने प्रॉब्लम को मजाक में लेते हुए कहा की कोई बात नहीं इसे टूट जाने दो और दोबारा बनवा देंगे। लोगों का आरोप है कि घरों में गंदा का पानी आने लगा था जिसकी शिकायत लोगों ने कौंसलर से की थी कौंसलर ने कहा कि छोटे-मोटे काम तो आप लोग खुद ही करा लो। वॉर्ड के नाले को कई साल साफ नहीं कराया गया। जिस कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

किसी ने भी वाॅर्ड पर ध्यान नहीं दिया

भूपिंदरसिंह साबका कौंसलर ने कहा कि पुराना हाथी खाना की सड़क को बने हुए तकरीबन 20 साल बीत चुके हैं। इसके बाद चार बार चुनाव हो चुके हैं लेकिन किसी भी कौंसलर ने इस वाॅर्ड की ओर कोई ध्यान हीं नहीं दिया।

ऐसे कौंसलर की क्या जरूरत जो सुनता ही नहीं

शारदारानी ने कहा कि वाॅर्ड के कौंसलर ने जीतने के बाद पुराना हाथी खाना और अन्य मोहल्ले की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। जब चुनाव थे तब वह हर रोज यहां चक्कर काटता रहता था। जब समस्या को लेकर उसके घर जाते हैं तो वह मिलता ही नहीं है। सड़कें टूटी हैं। नालियों का पानी सड़क पर जमा रहता है। घर से बाहर निकलने में समस्या होती है। ऐसे कौंसलर की क्या जरूरत जो जनता की सुने।

नाला जाम होने से सड़क पर जमा रहता है गंदा पानी

जसपालसिंह ने बताया की मोहल्ले के नाले को कई साल से साफ नहीं कराया गया। बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस जाता है जबकि आम दिनों में भी नाले का पानी सड़क पर जाम हो जाता है। शिकायत करने के बाद नगर कौंसिल के अफसर कहते हैं नाले की सफाई कई बार कर चुके हैं दोबारा करा देंगे। बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया। नाले में कई बार पशु गिर चुके हैं। जिसे मोहल्ले के लोग खुद मिलकर निकालते हैं।

कोई सुनने वाला नहीं, अपना कैंडीडेट खड़ा करेंगे

दविंदरशर्मा (बिट्टू) ने कहा कि वह सड़क टूटने की समस्या को लेकर नगर कौंसिल के ईओ के पास गए थे। ईओ ने समस्या को सुनने के बाद नजरअंदा