- Hindi News
- वर्ल्ड कबड्डी कप के प्रबंध पूरे: रमेश सिंगला
वर्ल्ड कबड्डी कप के प्रबंध पूरे: रमेश सिंगला
गांवभड़ीपनैचां में टकसाली अकाली नेता महंगा सिंह भड़ी और ब्राह्मण सभा पंजाब के सीनियर मीत प्रधान सोहन लाल भड़ी की अगुवाई में पूर्व विधायक रमेश कुमार सिंगला के साथ मीटिंग हुई। उन्होंने पूर्व विधायक सिंगला को विकास कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने सिंगला के शिअद में आने की खुशी जताई और सम्मानित किया। गांव के सरकारी स्कूल को जल्द 12वीं का दर्जा दिलाने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मीटिंग कराने की बात कही। 15 को रिपुदमन कॉलेज ग्राउंड में होने जा रहा वर्ल्ड कबड्डी कप एक मिसाल कायम करेगा। सर्बजीत सिंह पनैच ने पूर्व विधायक सिंगला को सम्मानित किया।
यहां राम सिंह, भाग सिंह, लाभ सिंह, सुखबीर सिंह बग्गा, हरिंदर सिंह पनैच, बलविंदर सिंह भड़ी, सुदागर सिंह जग्गी, विपन कुमार भड़ी, धर्मपाल भड़ी पीए राजु खन्ना और जत्थेदार करतार सिंह अलौहरां मौजूद रहे।
साबका एमएलए रमेश कुमार सिंगला को सम्मानित करते महंगा सिंह भड़ी, सोहन सिंह भड़ी और सर्बजीत सिंह पनैच।