पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी कचहरी काे बनाया कूड़े का डंप

पुरानी कचहरी काे बनाया कूड़े का डंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅर्ड-18में2800 के करीब वोटर हैं। वॉर्ड में पुराना किला का कुछ भाग, गिटू बावा स्ट्रीट, मुनसिया मोहल्ला, रिपुदमन पुरा मोहल्ला पड़ता है। यहां कभी पुरानी कचहरी थी, लेकिन अब कचहरी तो रही नहीं बस गंदगी के ढेर हैं। नालियां साफ नहीं हैं। बिना बारिश के मोहल्ले में सड़कों पर पानी भर जाता है।

लोगों ने आरोप लगाए कि लगातार दो बार जीतने के बावजूद कौंसलर ने ध्यान नहीं दिया। रिपुदमन पुरा मोहल्ले के लोगाें का कहना है कि पूरे मोहल्ले में गंदगी बिखरी रहती है। लोगों में कौंसलर के खिलाफ गुस्सा है। कहते हैं कि जब अपनी समस्या लेकर उसके पास जाते हैं तो वह टालमटोल करता है। वाॅर्ड में लाइटें बंद हैं, सड़कें टूटी हुई हैं या अधूरी छोड़ दी गई है।

किसी ने शिकायत नहीं की, पब्लिक अपनी समस्या लेकर आएं, हल करेंगे

^मुझे नाभा नगर कौंसिल में ओहदा संभाले कुछ ही दिन हुआ है। मेरे नॉलेज में या लोग अभी तक इस प्रकार की समस्या लेकर नहीं आए हैं। अगर लाेग मुझ तक समस्या लेकर आते हैं तो जल्द इस पर एक्शन लेंगे। जिस भी वॉर्ड की समस्या है लोग लेकर आएं। -सुखदीपसिंह कंबोज, ईओ,नगर कौंसिल नाभा

नगर कौंसल प्रधान ने भाजपा वर्करों के साथ किया भेद भाव, कांग्रेसियों के काम कराए

^मुनसियास्ट्रीट, शिव मंदिर वाली गली, नागरा चौक अन्य सड़कों का काम कराया जा रहा है। नगर कौंसिल के प्रधान ने भाजपा के सीनियर वर्करों के साथ भेद भाव किया। ज्यादा तक सीनियर कांग्रेसी वर्करों के वॉर्डों में ही काम कराए गए। जिस कारण वाॅर्ड में काम नहीं हो सका। -सुरिंदरबाबा, कौंसलरवार्ड नंबर 18

पुरानी कचहरी के पास फेंकी गई गंदगी को दिखाते हुए लोग।

जिंदिया स्ट्रीट के लोग टूटी हुई सड़क को दिखाते हुए।

अंधेरे में घरों से निकलना भी मुश्किल

^जसविंदरकौर ने कहा की स्ट्रीट्स लाइट बुरा हाल है। रात के समय पूरा अंधेरा रहता है। घर के आगे एक लाइट लगी है वह भी बड़ी मुश्किल से लगी। अफसरों को लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए। अंधेरे में घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

कौंसलर ऐसा हो जो दिक्कतों को हल करे

^राम भरोसे लाल ने कहा कि कौंसलर ऐसा हो जो लोगों के कहने से पहले ही उनका काम करा दे की लोगों की दिक्कतों को देख बहाने ढूंढ़े। अगर कौंसलर वाॅर्ड के लोगों के दुख-सुख में साथ दे तो उसे कभी भी वोट मांगने की जरूरत नहीं पड