पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में हार के सिलसिले को रोकना विजर्ड्स की चुनौती

घर में हार के सिलसिले को रोकना विजर्ड्स की चुनौती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलइंडिया हॉकी इंडिया लीग अब अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ चुका है। भुवनेश्वर में सारे लीग मैच खत्म हो गए हैं और आज लखनऊ में आखिरी मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ में इस बार कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के मैच देखना अलग अनुभव रहा। नया टर्फ और फ्लड लाइट में पूरा नजारा ही अलग नजर आया। बस, स्थानीय दर्शकों के लिए अब तक यह बात जरूर अच्छी नहीं रही कि घरेलू टीम यहां पर कोई मैच नहीं जीती है।

घरेलू टीम यानी यूपी विजर्ड्स को आज जेपी पंजाब वॉरियर्स से खेलना है। उसने यहां खेले अब तक के सभी चार मैच गंवाए हैं। पहला मैच रांची रेज से हारा। दूसरे में उसे दिल्ली वेवराइडर्स ने, तीसरे में कलिंगा लांसर्स ने और चौथे में दबंग मुंबई ने हराया है। यूपी विजर्ड्स के पास देश का बेस्ट गोलकीपर श्रीजेश है। देश के बेस्ट डिफेंडर में एक रघुनाथ टीम के कप्तान हैं। देश के बेस्ट युवा फॉरवर्ड में शुमार होने वाले आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह हैं। विदेशी खिलाड़ी भी विश्व स्तरीय हैं। उसके बावजूद उनका अपने घर में अब तक एक भी मैच जीत पाना हैरान करता है। उम्मीद यही है कि लखनऊ में होने वाले सीजन के आखिरी मैच में यूपी विजर्ड्स जीत के साथ अपने घर से विदाई लेगी और घरेलू दर्शकों के लिए खुशनुमा यादें छोड़कर जाएगी।

यूपी विजर्ड्स अपना पिछला मैच हारी थी, लेकिन जेपी पंजाब वॉरियर्स पिछला मैच जीतकर लखनऊ पहुंची है। कलिंगा लांसर्स जैसी मजबूत टीम को उसने उनके ही घर पर हराया है। जेपी पंजाब वॉरियर्स ने भुवनेश्वर में ऐसा मैच जीता था, जिसमें ज्यादातर समय कलिंगा लांसर्स की टीम हावी नजर रही थी। ऐसे में बैरी डांसर की टीम ने दिखाया है कि मैच में पूरे समय हावी होना और मौके भुनाना दो अलग चीजें हैं। अगर आप मौके चूकते हैं, तो मैच जितना भी अच्छा खेल लें, जीत के पांच अंक दूसरी टीम ले उड़ेगी। दोनों ही टीमों का लीग में यह आठवां मैच है। जेपी पंजाब वॉरियर्स 22 अंक पर है और यूपी विजर्ड्स 17 पर। ऐसे में यूपी विजर्ड्स के लिए अपने घर में लगातार पांचवां मैच हारना उसके लिए सेमीफाइनल के मौकों पर असर डालेगा। उसे घर में हार के रिकॉर्ड को बदलना ही होगा।

(वंदनाभारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं)

खबरें और भी हैं...