सीएफसी: कम यूज कर बचा सकते ओजोन लेयर
नाभा। क्लोरोफ्लोरो कार्बन का कम यूज करके हम ओजाेन लेयर बचा सकते हैं। यह बात मंगलवार को सरकारी मिडल स्कूल गांव मैहस में साइंस टीचर गुरप्रीत कौर ने कहे।
उन्होंने बताया कि ओजोन लेयर पैराबैंगनी किरणों से बचाती है। धरती के तल से यह 10 से 50 किलोमीटर तक होती है। इसके वीक होने पर स्किन कैंसर पेड़ तक सूख जाते हैं। 1985 में वैज्ञानिक फाॅरमैन की टीम ने सीएफसी की खोज की थी। स्कूल हेड यादविन्दर पाल सिंह ने कहा कि हमें इस तरह के प्रोडक्ट का कम यूज करना चाहिए। स्कूल में कार्बन डाई-आक्साइड की मात्रा कम करने के लिए चमेली कलिया मोतिया के पौधे लगाने चाहिए।
ओजोन लेयर के बारे में जानकारी देतीं साइंस टीचर गुरप्रीत कौर।