पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडो ब्रिटिश स्कूल के फुटबॉलर स्टेट लेबल के लिए सलेक्ट

इंडो ब्रिटिश स्कूल के फुटबॉलर स्टेट लेबल के लिए सलेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडोब्रिटिशस्कूल की फुटबाल टीमों (अंडर-19, 17 14) ने जिला लेवल पर बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 फुटबाल (गर्ल्स) की टीम की चाहत हांडा, अवनीत कौर जश्नप्रीत कौर ने राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया। अंडर-14 फुटबाल (बॉयज) टीम के प्रशांत बठेजा और गुरलवलीन सिंह राज्य स्तर पर चुने गए हैं। हरमन जोत कौर एवं हरमनप्रीत कौर अंडर-19, यशस्वी गर्ग एवं पीयूष गर्ग अंडर-17 फुटबाल टीम के लिए चुने गए। टीम के कोच कोच हजारा सिंह रहे।

नाभा जोन मुकाबले में फुटबाल अंडर-14 गर्ल्स टीम ने पहला, बास्टकेटबाॅल अंडर-17 गर्ल्स ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रमिता रानू ने अंडर-14 बैडमिंटन में पहला स्थान पाया। अंकिता जलोटा परनीत कौर अंडर-17 बैडमिंटन में दूसरे नंबर पर रहीं। चेयरमैन एमएस बेदी, प्रिंसीपल केके बेदी ने स्टूडेंट्स के प्रयास की सराहना की।

चेयरमैन एमएस बेदी प्रिंसिपल केके बेदी विजेता टीम के स्टूडेंट्स के साथ।