पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर की बाढ़ प्रभावितों को राशन देने के लिए कैंप लगाया

कश्मीर की बाढ़ प्रभावितों को राशन देने के लिए कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नडाला|लायंस क्लबनडाला विश्वास द्वारा जम्मू कशमीर के बाढ़ प्रभाविताें की मदद के लिए गुरुद्वारा बाऊली साहिब कमेटी के सहयोग से एक सप्ताह के लिए राहत समाग्री इकट्‌ठा करने के लिए कैंप लगाया गया।

यह जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष गुरपिंदर सिंह ने बताया कि कपड़े, कंबल, चावल, आटा दाल अन्य जरूरी समान इकट्ठा किया गया। लोगों से अपील की कि वह मानवता के लिए बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आएं। मैनेजर भाई संतोख सिंह ने संगत को अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। मनजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, दलजीत सिंह और तरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

राहत सामग्री इकट्‌ठा करने से संबंधित कैंप में जानकारी देते क्लब सदस्य।