पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी इब्राहिमवाल में धान की आमद शुरू

मंडी इब्राहिमवाल में धान की आमद शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकलप्वाइंटमंडी इब्राहिमवाल में धान की आमद शुरू हो गई है, परंतु हाईकोर्ट के आदेशों पर दरकिनार करते हुए सरकार की ओर से कोई खरीद प्रबंध नहीं किए गए।

सरकार की ओर से 1 अक्तूबर से खरीद शुरू करने के आदेश हैं, परंतु इस संबंधी 1 दिन का समय रहत दिए जाने से मार्किट कमेटी ने खरीद प्रबंध मुकम्मल नहीं किए। इस मंडी में 2 दिन से किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। पहली तिथि को खरीद प्रबंध को लेकर धान की साफ सफाई करतेे रहे, परंतु ऐसी हालत में तय समय पर खरीद धान खरीद करना असंभव लग रहा है। गांव सीकरी निवासी किसान बलविन्द्र सिंह, मंड निवासी मंहगा सिंह, सर्बजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसानों की अगेती परमल पककर तैयार हो चुकी है। किसानों ने तय समय में खरीद करने की मांग की। आढ़तियों के अनुसार प्रत्येक सीजन में 2 खरीद एजेंसियां मंडी की कुल 10 आढ़त की दुकान को बराबर बांट के खरीद करती है, परंतु इस बार अभी तक एजेंसियों को दुकानों की अलाटमेंट नहीं हुई। इसके अलावा मंडी में पीने वाले पानी के स्थान पर छाया के प्रबंध अधूरे हैं। नडाला अनाज मंडी में धान के खरीद की तैयारियां चल रही है। पक्की अनाज मंडी होने के कारण आढ़ती सरकारी मंडी के लिए रखी कच्ची नीचे स्थानों पर फड़ लगाने को मजबूर है। इस संबंधी सचिव मार्किट कमेटी सुलखन सिंह ने बताया कि मंडियों में खरीद प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए है। किसानों आढ़तियों को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।

इब्रािहमवाल मंडी में धान साफ करते हुए मजदूर उपसिथत िकसान।