कार सवारों ने लिफ्ट देकर महिला को लूटा
थाना प्रभारी सुभानपुर को लूट के बारे में जानकारी देती गांव डल्ला की सरवन कौर।
भास्कर न्यूज | बेगोवाल
सोमवारसुबहसाढ़े 10 बजे के करीब कार सवार लुटेरों ने नडाला चौक में महिला को लिफ्ट देकर उसे लूट लिया।
पीड़िता सरवन कौर वासी गांव डल्ला ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि वह बहू जसवीर कौर और 2 पौत्रों के साथ गांव बासूवाल में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व सरपंच जतिंदर सिंह की कार में बैठकर नडाला पहुंची। तभी एक कार आकर रुकी, जिसमें एक ड्राइवर और दो महिलाएं बैठी थीं। उसमें में एक महिला ने यह कहकर कार में बिठा लिया कि वह भी बासूवाल में विवाह में जा रही है। कार में बिठाने के बाद कार सवारों ने कार भुलत्थ की ओर मोड़ ली पूछने पर उन्होंने कहा कि आगे नाका लगा हुआ है इसलिए इस रास्ते चल रहे हैं।
इस दौरान नडाला कालेज के पास उनमें से एक महिला ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर कार रुकवाई और उससे 2 सोने की बालियां, 5000 रुपए और मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर कार से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लुटेरे कार सुभानपुर की ओर लेकर भाग गए। थाना प्रभारी सुभानपुर सुखपाल सिंह ने महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।