पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 ग्राम हेरोइन 200 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

50 ग्राम हेरोइन 200 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगोवाल |नडाला चौकीपुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उससे 50 ग्राम हेरोइन 200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। डीएसपी भुलत्थ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि नडाला चौकी प्रभारी मुखतियार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव खानपुर के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान खानपुर की ओर से रहे एक व्यक्ति रोशन पुत्र गज्जन सिंह निवासी गांव बूटां को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसकी जेब से 50 ग्राम हेरोइन 200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।