नडाला में वार्ड 11, वोटर 5167
बेगोवाल | 25फरवरी को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी गई हैं।
नगर पंचायत नडाला के 11 वार्डों के लिए एसडीएम भुलत्थ सुभाष चंद को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार भुलत्थ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्चे का ब्यौरा रखने के लिए कहा है। नगर पंचायत नडाला के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 13 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।
इन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पंचायत नडाला के 11 वार्डों के 5167 वोटरों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नडाला के 11 वार्डों में जनरल 5, महिला जनरल 3, बीसी 1, एससी 1, एससी महिला 1 है।