पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाग्री एकत्रित करने के लिए लगाया कैंप

समाग्री एकत्रित करने के लिए लगाया कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगोवाल | लायंसक्लब नडाला विश्वास द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा बाऊली साहिब नडाला के कमेटी के सहयोग के साथ 1 सप्ताह के लिए राहत समाग्री एकत्रित करने के लिए कैंप लगाया गया। इस संबंधी क्लब के अध्यक्ष के गुरपिंदर सिंह ने बताया कि कपडे, कंबल, चावल, आटा दाल अन्य जरुरी समान इकट्ठा किया गया। उन्होंने गांव निवासियों को अपील की कि वह मानवता के लिए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। इस अवसर पर मैनेजर भाई संतोख सिंह ने संगतो को अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, दलजीत सिंह, तरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।