नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार
बेगोवाल|नडाला पुलिसने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी भुलत्थ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि नडाला पुलिस की ओर से चौकी मुखी बलविंदर सिंह बस अड्डा लखन के पड्डा चौक में गश्त के दौरान गांव बामूवाल की ओर से रहे एक व्यक्ति को नशीली गोलियों सहित काबू कर लिया। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम लखविंदर सिंह लखा निवासी बामूवाल बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
टीचर्सआज करेंगे बैठक
जालंधर|शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की देशभगत यादगार हाल में बैठक। वहां से पीएपी चौक तक रोष मार्च करेंगे।