- Hindi News
- एनआरआई परिवार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां दीं
एनआरआई परिवार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां दीं
बेगोवाल | कैनेडामें रहते अप्रवासी जसपाल सिंह मान ओर उनके परिवार द्वारा पौत्री प्रलीन कौर के जन्म दिवस की खुशी में सरकारी प्राइमरी स्कूल हिम्मत सिंह कालोनी नडाला के सभी विद्यार्थियों को जर्सियां बांटी गई। इस संबंधी करवाए समारोह की अध्यक्षता करते चेयरमैन रजिंदर सिंह सरगोधीया ने कहा कि देश भर में करोडो जरुरतमंद बच्चे पढ़ाई से अधूरे हंै। हमें ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए। स्कूल प्रिंसीपल मनदीप कौर ने अप्रवासी परिवार का अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर नंबरदार बलराम सिंह, ग्राम विकास सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह साही, तेजा सिंह, डा. संदीप पसरीचा, परमजीत सिंह, जतिंदर सिंह मान, हरपिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह मान आदि उपस्थित थे।